फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन कलाकारों को दिया जाएगा पद्मश्री बाबा योगेंद्र कला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 26 जनवरी को पद्मश्री बाबा योगेंद्र कला सम्मान से तीन चयनित कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी। यह सम्मान समारोह राजभवन में होगा और राज्यपाल कलाकारों को सम्मानित करेंगी। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 25 दिसंबर है।
विज्ञापन

राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि संस्कार भारती के संस्थापक और कला-साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री बाबा योगेंद्र के नाम पर यह सम्मान ऐसे कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने कला व संस्कृति के क्षेत्र में जीवन समर्पित कर दिया हो। कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन्हें 25 दिसंबर तक कैसरबाग स्थित अकादमी के कार्यालय में पूर्ण विवरण व प्रमाणपत्रों के साथ जमा करना होगा। इसके तहत चित्र, रेखांकन, ग्राफिक्स-छापा कला, मूर्ति, पोट्रेट, वॉश और पारंपरिक कला में कार्यरत कलाकार आवेदन के लिए पात्र होंगे। अलग-अलग तीन श्रेणियों में तीन कलाकारों को यह सम्मान दिए जाएंगे। इनमें से एक सम्मान राष्ट्रीय स्तर का होगा।

अकादमी अधि सदस्यता सम्मान के लिए भी मांगे आवेदन
अकादमी की ओर से दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है अकादमी अधि सदस्यता सम्मान। यह सम्मान तकरीबन 22 वर्ष बाद अकादमी की ओर से गत 8 फरवरी 2025 को प्रसिद्ध छापा चित्रकार पद्मश्री प्रो. श्याम शर्मा को दिया गया था। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अब यह पुरस्कार नियमित रूप से प्रतिवर्ष दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कलाकारों से आवेदन भी मांगे गए हैं जिसकी अंतिम तिथि भी 25 दिसंबर रखी गई है। निर्णायक समिति की ओर से कलाकार के नाम का चयन होने के बाद अकादमी के स्थापना दिवस पर आठ फरवरी को होने वाले समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। इसके तहत 51 हजार की सम्मान राशि व प्रतीक चिह्न कलाकार को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें