फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 32 लाख की अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सिठौली पुल के पास रविवार को गोसाईंगंज पुलिस ने ट्रक में अफीम-पोस्ते से भरी 17 बोरियों को लोड करते समय तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ की बाजार में कीमत 32 लाख है। एसीपी प्रशिक्षु आईपीएस किरन यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रज्जाकपुर गांव निवासी राम सहाय, बबुरिहाखेड़ा का बसंत यादव व नगराम के समेसी का प्रमोद रावत है। मौके से भागे आरोपी ट्रक मालिक रामकुमार, चालक सरदार व बाराबंकी के शेखरपुर के अरविंद यादव की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रामसहाय को पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह तीन साल से पंजाब की जालंधर जेल में बंद था। एक साल पहले वह जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें