फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: धर्म परिवर्तन मामले में पश्चिम बंगाल के चेण्डा डुकपा संग उन्नाव व लखनऊ से तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में धर्म परिवर्तन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक लखनऊ, एक उन्नाव और एक पश्चिम बंगाल का है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली सिधौली पुलिस ने रविवार को धर्म परिवर्तन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे एक आरोपी पश्चिम बंगाल, एक उन्नाव व एक लखनऊ निवासी है।     
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि इस मामले में निक्सन बक्श पुत्र विल्सन बक्श निवासी ग्राम अमरैथा रोड नवाबगंज थाना अजगैन जनपद उन्नाव, संदीप उर्फ संदीप कश्यप पुत्र रामनरायण कश्यप निवासी मनं 37 भैसामऊ बख्शी का तालाब थाना बख्शी का तालाब लखनऊ और चेण्डा डुकपा पुत्र टाशी डुकपा निवासी मोहल्ला विवेकनगर थाना सिधौली सीतापुर मूल पता ग्राम चूना भटी पोस्ट बक्सा दुवार थाना कालचीनी जिला अलीपुर, पश्चिम बंगाल को बिसवां चौराहा सिधौली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सभी को केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें