सीतापुर जिले की कोतवाली सिधौली पुलिस ने रविवार को धर्म परिवर्तन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे एक आरोपी पश्चिम बंगाल, एक उन्नाव व एक लखनऊ निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि इस मामले में निक्सन बक्श पुत्र विल्सन बक्श निवासी ग्राम अमरैथा रोड नवाबगंज थाना अजगैन जनपद उन्नाव, संदीप उर्फ संदीप कश्यप पुत्र रामनरायण कश्यप निवासी मनं 37 भैसामऊ बख्शी का तालाब थाना बख्शी का तालाब लखनऊ और चेण्डा डुकपा पुत्र टाशी डुकपा निवासी मोहल्ला विवेकनगर थाना सिधौली सीतापुर मूल पता ग्राम चूना भटी पोस्ट बक्सा दुवार थाना कालचीनी जिला अलीपुर, पश्चिम बंगाल को बिसवां चौराहा सिधौली से गिरफ्तार किया गया है।