फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन चोरी में तीन गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

Mon, 25 Aug 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। भीड़ वाली जगहों से बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर वाहन चोरों को मोहनलालगंज पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बाराबंकी लोनी कटारा निवासी अभिषेक रावत, देवा निवासी आरजू खान और बलरामपुर गैसड़ी निवासी इश्तियाक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 9 बाइक बरामद की।
विज्ञापन


एसीपी मोहनलागंज रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी आरजू खान मौजूदा समय में चिनहट के मटियारी और इश्तियाक इंदिरानगर के संतपुरम इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह भीड़ वाली जगहों पर खड़ी बाइक की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर बाइक का लॉक तोड़कर उसको दूसरे स्थान पर ले जाकर छुपा देते थे। इसके बाद आरोपी ग्राहक तलाश कर चोरी की बाइक को सस्ते दाम में बेच दिया करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि वे लोग चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चेन, पर्स व मोबाइल लूट की वारदात को भी अंजाम देते थे। पकड़े गए आरजू के खिलाफ पहले से सात और अभिषेक के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि बरामद गाड़ियों के इंजन व चेंचिस नंबर की मदद सेे उनके मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें