सराफ की दुकान में चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
लखनऊ। इटौंजा थाने के सामने 25 मार्च को मां दुर्गा ज्वैलर्स और महिगवां इलाके में चार दुकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने फुटेज व सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में बाराबंकी के दक्षिण टोला बंकी निवासी शिवराज कश्यप, सुभाष लोधी और बड्डूपुर निवासी शिवम वर्मा है। एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे के अनुसार, आरोपियों के पास से 5900 रुपये, जेवर, सब्बल और कार बरामद की। पूछताछ में तीनों ने बताया कि चोरी में उनके साथ देवा निवासी अमित, सुमित और झिरी भी थे। शिवराज कैटरिंग, सुभाष व शिवम फोटोग्राफी का काम करता है।