लखनऊ। रेकी कर बंद घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दुबग्गा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में दुबग्गा का साबिर, इंदिरानगर का कल्लू और ठाकुरगंज का मुन्ना है। तीनाें के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी, ई रिक्शा व जेवर सहित 54 हजार नकदी और औजार बरामद किए हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में दुबग्गा की फिरदौस कॉलोनी निवासी अलीम अंसारी, सितारा कॉलोनी निवासी अब्दुल्ला, शेख पुरवा रोड निवासी अंशुल महेश्वरी और सिकरौली निवासी सैयद मोहम्मद इरफान के मकान से चोरी की बात कुबुली है। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में चोरी, लूट व हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं।