फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में करोड़ों का सट्टा लगवाने वाले गिरोह का खुलासा किया। गिरोह के तीन गुर्गों को संयुक्त टीम ने दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने कुबूला कि पूरे मैच के दौरान अलग-अलग रन के लिए सट्टा लगता था। गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है। सरगना की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सट्टेबाजों में सरोजनीनगर निवासी मो. शहबाज, गोमतीनगर निवासी आबाद अहमद और सरोजनीनगर निवासी मो. हुमायूं हैं। ये तीनों मूलरूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं। इनका एक साथ नदीम फरार हो गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी सै. अली अब्बास ने बताया कि ये तीनों लखनऊ के विभिन्न इलाकों में अपने कुछ संपर्क के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे थे। इनका पूरा सेट अप सरोजनीनगर में किराये के मकान में था। इनके पास से एक बड़ा टीवी, 10 मोबाइल फोन के साथ 44 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। मोबाइल फोन में कई कीपैड वाले भी थे।
कई जगह फैले एजेंट
एडीसीपी अली अब्बास ने बताया कि शहबाज, आबाद व मो. हुमायूं पहले यहां सट्टा लगवाते थे। फिर इनके द्वारा तय हुई रकम पर दिल्ली व अन्य बड़े शहरों में बैठे लोग सट्टा लगाते थे। इनका पूरा नेटवर्क कई शहरों तक फैला हुआ है।
विज्ञापन

लुटेरों की धरपकड़, आठ गिरफ्तार, 21 मोबाइल बरामद
सरेराह मोबाइल लूट करने वाले लुटेरों की पुलिस ने धरपकड़ की। हसनगंज पुलिस ने छह और गाजीपुर ने दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटे गए 21 मोबाइल बरामद किए। हसनगंज में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक मोबाइल दुकानदार व एक इंटीग्रल विश्वविद्यालय का कैंटीन संचालक है। ये दोनों लूटे गए मोबाइलों को खरीदकर बेचने का काम करते थे। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजे गए। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हसनगंज पुलिस ने चौक निवासी जीशान, सआदतगंज के उजैफा, सारिक, अख्तर, डालीगंज के राहुल सिंह और बीकेटी के गुफरान को गिरफ्तार किया है। राहुल एक मोबाइल दुकानदार है। गुफरान इंटीग्रल विवि की कैंटीन चलाता है। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने इंदिरानगर निवासी मो. खलीक से मोबाइल लूटने वाले कमता निवासी मनीष कश्यप व शिवम तिवारी को गिरफ्तार किया। खलीक का मोबाइल भी उनके पास से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें