मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन वार्ड में ड्यूटी करने वाली एक स्टाफ नर्स और कैसरगंज के कुड़ासपारा गांव निवासी एक प्रवासी कामगार की रिपोर्ट भी सोमवार की देर शाम पॉजिटिव आई है। रामनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ से आई रिपोर्ट के बाद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।
सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि पॉजिटिव सिपाही व कामगार को कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जबकि स्टाफ नर्स को मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।