फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: छात्रा को ब्लैकमेल करके दिल्ली बुलाया, सामूहिक दुष्कर्म को दिया अंजाम; दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपियों ने छात्रा को ब्लैकमेल करके दिल्ली बुलाया। वहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की छात्रा को ब्लैकमेल कर दिल्ली बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने चाट विक्रेता, उसके भाई व दोस्त पर आरोप लगाया है। माल पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


माल इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। उसके पिता के अनुसार छह नवंबर की सुबह बेटी स्कूल के लिए निकली, पर शाम तक घर नहीं लौटी। पता चला कि वह स्कूल ही नहीं गई थी। परिजनों ने किशोरी को इधर-उधर तलाशा, पर कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच किशोरी के भाई के पास मड़ियांव निवासी मनोज ने फोन किया। 

यह भी पढ़ेंः- डोली की जगह उठी अर्थी: पछाड़ खाकर गिरे घरवाले, तीन दोस्तों को लील गया काल; तस्वीरें दहला देंगी दिल

विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की

बताया कि उनकी बहन दिल्ली में उनके पास है। मनोज ने किशोरी के भाई को आनंदविहार से उसके कमरे पर बुलाया। उसे ले जाने की बात कही। किशोरी का भाई जब मनोज के बताए पते पर पहुंचा तो कमरे में बहन आपत्तिजनक हालत में मिली। विरोध पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह बहन को लेकर घर आ गए।

किशोरी बोली- प्रदीप ने दी थी फोटो वायरल करने की धमकी

घर पहुंचने के बाद किशोरी ने बताया कि दो माह पहले स्कूल आते-जाते उसकी मुलाकात चाट विक्रेता मड़ियांव निवासी प्रदीप से हुई थी। फिर वह अक्सर उससे बात करने लगी। इस बीच प्रदीप दिल्ली चला गया। छह नवंबर को उसने कॉल कर धमकाया कि उसकी अश्लील फोटो उसके पास है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: किडनी में चोट लगने से हो सकती हाइपरटेंशन की समस्या, बचाव और उपचार के लिए जानें डॉक्टर की सलाह

स्कूल के लिए निकली और दिल्ली पहुंच गई

अगर वह दिल्ली नहीं आई तो फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर के चलते किशोरी स्कूल के लिए निकली और दिल्ली पहुंच गई। वहां प्रदीप, उसके भाई दिलीप और साथी मनोज ने दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर माल विनय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें