राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज स्थित राइस मिल में बुधवार को गोवंश की हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह पांच बजे रिंग रोड के शिवम ईंट भट्ठा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम ठाकुरगंज समनान गॉर्डन निवासी कासिम, सआदतगंज निवासी अल्ला रक्खा और न्यू हैदरगंज निवासी मोहम्मद साबिर बताया। आरोपी कासिम मूलरूप से रायबरेली के बछरावां थुलेंडी का निवासी है, जबकि साबिर बलरामपुर उतरौला स्थित रफी नगर गांव का रहने वाला है। साबिर मूल रूप से लखनऊ का ही निवासी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मांस बेचने का काम करते थे। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई दो चाकू, एक चॉपर और तीन खाली बोरियां बरामद हुई। कासिम और अल्ला रक्खा पर सआदतगंज थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद रिंग रोड चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।