फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवंगत एसडीएम की पत्नी की जमीन हड़पने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर पुलिस ने उत्तराखंड के दिवंगत एसडीएम मनोज कुमार की पत्नी योगिता वर्मा की जमीन हड़पने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गिरोह ने जाली दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़ा किया था।
विज्ञापन

बिजनौर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा के मुताबिक देहरादून निवासी योगिता वर्मा ने 10 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक सरोजनीनगर के पिपरसंड स्थित पालखेड़ा निवासी दीपक पाल ने किसी अज्ञात महिला को योगिता वर्मा बनाकर उनकी जमीन अपने नाम करवा ली थी। इसमें उन्नाव जिले के सरदार नगर मल्हौली निवासी शैलेंद्र कुमार ने गवाही दी थी। वहीं,, बाराबंकी के खान मोहम्मदपुर अटहरा निवासी कौशल सिंह ने कूट रचित दस्तावेज तैयार किए थे। बाद में दीपक पाल ने वह जमीन बिजनौर के परवर पूरब में रहने वाले नीरज शुक्ला को दी थी। वहीं, नीरज शुक्ला ने उस जमीन को जालिम खेड़ा निवासी रतीश कुमार के नाम दर्ज करा दी। बाद में खेत बटाईदार घसीटे को धमकाकर फर्जी बैनामे की बात कहते हुए खेत में लगे तार और ईंटें गिरा दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की गई तो दीपक पाल, शैलेंद्र कुमार, कौशल सिंह, नीरज शुक्ला और रतीश कुमार के अलावा बंथरा गांव के अमावा निवासी मालती पटेल, बिजनौर के परवर पूरब में रहने वाले रामविलास उर्फ मामा, मुकेश सिंह और बंथरा के हाजीपुर निवासी सोनू कुमार के नाम सामने आए। इसके बाद बुधवार को ओमेक्स सिटी गेट के पास से दीपक पाल, सोनू कुमार और मालती पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें