फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 29.50 लाख के जेवर के साथ चोरी की तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने रविवार को चोरी के 29.50 लाख के जेवर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिमी धनंजय कुश्वाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के लोनीकटरा का निवासी करन वर्मा, गोसाईंगंज निवासी सुशील सोनी और गौतमपल्ली का रहने वाला मोहम्मद आजम है। कैसरबाग के मकबूलगंज की रहने वालीं निरुपमा श्रीवास्तव ने 28 अप्रैल को घर से जेवर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 15 किलोमीटर के दायरे में करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। फुटेज और सर्विलांस के जरिये इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने रविवार को तीनों आरोपियों को रोजगार भवन के पास से पकड़ लिया। एडीसीपी के मुताबिक पूछताछ में आजम ने बताया कि वह शहर में घूम-घूमकर रेकी करता था। फिर उसके किए गए चिह्नित मकानों में करन और सुशील चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें