फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी बैनामा कर जमीन कब्जाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी बैनामा कर भूमि कब्जाने के तीन आरोपियों राजपूत नगर निवासी राजकुमार, मोहनलालगंज निवासी अमरेंद्र कुमार और रामनगर इटौंजा निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी से हासिल की गई रकम से खरीदे गए लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक उदयपुर, निगोहां निवासी किसान अवध राम सिंह का निधन फरवरी 2023 में हो गया था। जुलाई 2024 में उनकी जमीन को फर्जी बैनामे के माध्यम से बेच दिया गया। इस धोखाधड़ी का पता उनकी पत्नी विमला देवी को चला तो उन्होंने केस दर्ज कराया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने मृतक किसान के दस्तावेज, आधार कार्ड और बैंक विवरण का दुरुपयोग करके उसे जीवित दिखाया। इसके बाद, मृतक के नाम पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नया खाता खोला गया और उसमें जमीन की बिक्री से मिले 7,20,000 रुपये जमा किए गए। इन्हीं रुपयों का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में किया गया। 29 जुलाई 2024 को फर्जी खाते से 45,500 रुपये निकालकर एसी और एलईडी टीवी खरीदा गया था। पुलिस ने दोनों बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें