फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर एसिड अटैक की धमकी, छात्रा ने डर से कॉलेज जाना छोड़ा

Fri, 14 Sep 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
तय हुई शादी से इन्कार करना एक छात्रा को महंगा पड़ गया। जिस युवक से शादी तय हुई थी उसने छात्रा पर तेजाब डालने और उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। डर के मारे छात्रा ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि उसकी रिश्तेदारी के एक युवक से दो साल पहले उसका विवाह तय हुआ था। इस बीच कुछ दिन पूर्व जब छात्रा ने शादी करने से मना कर दिया तो आरोपी समीर ने उस पर शादी का दबाव बनाया और बात न मानने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली।

यही नहीं, आरोपी ने छात्रा को धमकाया कि उसके पास छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो है जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। ब्लैकमेल करते हुए उसने 20 लाख रुपये की मांग भी की। आरोप है कि युवक ने छात्रा के व्हाट्सएप पर भी अश्लील मैसेज व फोटो भेजे।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोप युवक समीर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार यादव ने बताया युवती द्वारा शादी से मना करने पर आरोपी उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें