मलिहाबाद। रहीमाबाद के कमालुद्दीननगर निवासी रामरती ने बताया कि उनके पड़ोसी कृष्ण कुमार ने घर के सामने गेट लगा दिया है, जिससे रास्ता बंद हो गया है। छह फरवरी को विरोध किया तो रिटायर्ड फौजी कृष्ण कुमार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर तान दी।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि महिला का गेट पहले का रखा हुआ है, जबकि कृष्ण कुमार ने हाल ही में अपना गेट लगाया है। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। रामरती के पति राजेंद्र की तहरीर पर कृष्ण कुमार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है।