धमकी की रिपोर्ट दर्ज। (फोटो ःप्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन) स्वतंत्र सिंह रावत को धमकी दी गई। धमकी भरा पत्र स्पीड पोस्ट से उनके न्यायालय में 25 जनवरी को भेजा गया।
इस पर भेजने वाले का नाम व पता हिमांशु कुमार सिन्हा उर्फ सुमित कुमार, 76 माल एवेन्यू, हजरतगंज दर्ज है। अपर सिविल जज ने वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मनोज मिश्रा के मुताबिक, स्वतंत्र सिंह रावत का न्यायालय कोर्ट के कमरा नंबर-44 में है।
अपर सिविल जज ने तहरीर में बताया है कि पत्र में कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी दी गई है।
यह पत्र मूलवाद संख्या-3400541/2011 बीना सिन्हा बनाम शाहिदा परवीन के संबंध में है। इसका निर्णय उन्होंने 28 नवंबर 2022 को दिया था। धमकी भरा पत्र भेजने वाला हिमांशु इस मामले का वादी रहा है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पत्र जिस डाकघर से आया है, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि पत्र किसने पोस्ट किया।