फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा बूथ अध्यक्ष को दी जानमाल की धमकी

Fri, 26 Jan 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाइयों में आपस में ही तकरार शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष ने पार्टी के ही नेता पर जानमाल की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति के सदस्य ने दो कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सलोन कस्बे के बूथ अध्यक्ष रमेश कुमार जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि भाजपा आईटी सेल के जिला सह सयोजक सिद्धार्थ मिश्रा ने गाली-गलौच करते हुए जानमाल के नुकसान की धमकी दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आईटी सेल के जिला सह संयोजक का कहना है कि रमेश जोशी आए दिन पार्टी के पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हैं। फोन से उन्हें गाली-गलौज न करने की बात कही थी। उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
भाजपा युवा मोर्चा से जिला कार्य समिति के सदस्य प्रदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की है। तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। सलोन के मंडल संयोजक चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि दोनों घटनाएं संज्ञान में हैं। बूथ अध्यक्ष रमेश जोशी अगर किसी बात से नाराज थे तो उन्हें पार्टी के नेताओं से बताना चाहिए था।
विज्ञापन

उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। युवा मोर्चा के अंदर वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। पार्टी के अंदर रहकर इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि एक मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें