फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभियान चलाकर हजारों मूर्तियां कीं विसर्जित

Fri, 07 Nov 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन अभियान चलाया।
विज्ञापन
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर कुड़ियाघाट पहुंचे भक्त देवी-देवताओं की हजारों मूर्तियां घाट के किनारे डाल गए। प्लास्टर ऑफ पेरिस की इन मूर्तियों से नदी का पानी दूषित नहीं हो, इसलिए रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन अभियान चलाया। सदस्यों ने मिलकर हजारों मूर्तियों को पक्के कुंड में विसर्जित किया। निवेदन किया कि पूजा के बाद मूर्तियों को ऐसे न फेंके। अभियान में रोटी कपड़ा फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, धीरेंद्र श्रीवास्तव, रुचिन सोनी, मुन्ना साहू आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें