फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पताल के पूर्व कर्मचारी ने डॉक्टर की केबिन से चुराए दो लाख रुपये

Fri, 07 Nov 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर सेक्टर-बी स्थित आस्था हॉस्पिटल की मैनेजर रागिनी सिंह ने पूर्व कर्मचारी नीतीश कुमार पर डॉक्टर के केबिन से दो लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया है। महानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


रागिनी के मुताबिक 25 अक्तूबर को नीतीश मरीज की दवाएं चुराकर बेचने जा रहा था। इसके जानकारी उन्हें हो गई थी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से उसकी शिकायत की थी। नितिश ने गलती मानते हुए माफी मांगी थी, लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। मैनेजर ने बताया कि चार अक्तूबर को सुबह करीब 11:30 बजे डॉ. अभिषेक शुक्ला अपने केबिन में पहुंचे तो देखा कि अलमारी का लॉकर खुला हुआ था। लॉकर में रखे दो लाख रुपये गायब थे। रागिनी ने बताया कि केबिन के सीसीटीवी कैमरे में नीतीश चोरी करते दिखा। उन्होंने महानगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें