फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीजी सिटी वेटलैंड की झील में मरीं हजारों मछलियां

Thu, 22 May 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीजी सिटी वेट लैंड क्षेत्र मे झील मे मछलियां मर रही हैं।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार में इकाना स्टेडियम के पीछे एलडीए के सीजी सिटी वेटलैंड की झील में बुधवार को हजारों मछलियां मर गईं। मछलियां कैसी मरी यह तो अभी साफ नहीं है, मगर यह माना जा रहा कि झील में प्रदूषण या किसी जहरीले पदार्थ के चलते ऐसा हुआ है। एलडीए की टीम ने जांच की मगर वजह पता नहीं कर पाई।
विज्ञापन


लखनऊ जनकल्याण महासंघ के अध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि वह सीजी सिटी में सुबह सैर के लिए जाते हैं। बुधवार सुबह जब वह झील के पास पहुंचे तो देखा की हजारों की तादाद में झील में मछलियां मर गई हैं और उतरा रही हैं। एक मछली से डेढ़ से दो किलो वजन की होगी। ऐसे में कई क्विंतल मछलियां मर गई हैं। यह सब एलडीए की लापरवाही को जाहिर करता है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने मछलियों का वीडियो भी बनाया और उसके सोशल मीडिया पर साझा भी किया। जिसके बाद एलडीए के लोग गए होंगे। एलडीए अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें