पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा ने एटीएस की पूछताछ में अहम जानकारी दी है। एटीएस ने इस मामले में गुजरात से गिरफ्तार अनस गितौली से भी पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि सौरभ से मिली जानकारी की पुष्टि की जा रही है। पर, दोनों आरोपियों ने उसके बारे में कुछ भी नहीं बताया, जिन्हें सूचना भेजी जाती थी। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों से जोड़े कुछ लोगों के बारे में जानकारी सामने आई है। अब इस बात की पुष्टि की जा रही है कि वे इस साजिश में शामिल हैं या नहीं।