गौ वध और गौ तस्करी को रोकने के लिए यूपी के डीजीपी ने सख्त आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह का कहना है, गौवध और गाय की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा, इस अपराध में संलिप्ल लोगों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।
डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गौवध और गौ तस्करी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें।
बता दें कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से गौ तस्करी और गौ वध को लेकर प्रशासन सख्त है