फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, अब भी खुला है नाला

विज्ञापन
अभिषेक सिन्हा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल इलाके में बाइक सवार अभिषेक सिन्हा की खुले नाले में गिरकर मौत के बाद भी जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों ने सबक नहीं लिया है। हादसे के कई दिन बीतने के बावजूद नाला खुला पड़ा है। न तो उसे ढकने की व्यवस्था की गई है और न ही आसपास चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। हादसे की आशंका के बावजूद संबंधित विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हालांकि, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की पहल पर एनएचएआई ने घटनास्थल के पास बैरिकेडिंग कराई है, ताकि लोगों का उस रास्ते से आवागमन रोका जा सके।
विज्ञापन


एक दशक पहले एलडीए ने बनवाया था नाला, बाद में बनी सर्विस रोड
खुर्दही निवासी श्याम सिंह, कबीरपुर निवासी बृजपाल सिंह और स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक दशक पहले एलडीए ने इस नाले का निर्माण कराया था। इसके बाद सुल्तानपुर हाईवे के निर्माण के दौरान यहां सर्विस रोड बनाई गई। लोगों का कहना है कि सड़क और नाले के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। खुले नाले के कारण यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर के मुताबिक, खुला नाला हादसे को दावत दे रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक इसे ढकने या सुरक्षित करने की जहमत नहीं उठाई। उनका कहना है कि प्रशासन को लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें