भाजपा ने इस अभियान के तहत न सिर्फ उपलब्धियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार का खाका खींचा है बल्कि फीडबैक जुटाने की रणनीति भी बनाई है। इस सिलसिले में कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की भी जिम्मेदारी दी गई है।
कहीं यदि किसी को इनका लाभ मिलने में कठिनाई आ रही है तो अभियान में शामिल कार्यकर्ता उसका समाधान कराएंगे। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं का संपर्क व संवाद का कार्यक्रम जारी रहेगा।
महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 30 अक्तूबर तक लोकसभा के सभी 80 क्षेत्रों में 150 किलोमीटर पद यात्राओं का खाका खींचा है।