बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाइवे पर बड़ेल के पास बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया।
मऊ डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में करीब 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हालांकि, ज्यादातर को मामूली चोट लगी है।
हादसे की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से कुछ लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।