फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्वीनमेरी में तीसरी रोबोटिक हिस्टेरेक्टॉमी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के क्वीनमेरी अस्पताल में 41 वर्षीय महिला की रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। महिला के गर्भाशय में कई फाइब्रॉइड (रसौलियां) थे। इससे मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। जांच के बाद विशेषज्ञों ने रोबोटिक सर्जरी का फैसला लिया।
विज्ञापन

रोबोट की मदद से महिला के गर्भाशय और दोनों फैलोपियन ट्यूब निकाल दी गईं। संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में यह तीसरी रोबोटिक हिस्टेरेक्टॉमी है। डॉ. पुष्पलता संखवार ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है और डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं। डॉ. नेहा ने एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी संभाली। सिस्टर शशि, टेक्नीशियन अंबे और अन्य तकनीकी कर्मचारियों ने सहयोग किया। रोबोटिक सर्जरी में हाई-डेफिनिशन 3-डी तस्वीर से जटिल पेल्विक सर्जरी में बारीकी से काम करने में मदद मिलती है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें