तीसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग जारी, 25 तक दस्तावेज की जांच
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में चल रही प्रवेश काउंसिलिंग के तीसरे चरण की आवंटन सीट जारी की गई। प्रवेश में चयनित अभ्यर्थी 25 जुलाई तक प्रदेश के किसी भी राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक से अपने दस्तावेज की जांच कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि तृतीय चरण के तहत सभी अभ्यर्थियों को आवंटित सीटें स्वत: फ्रीज रहेंगी। अभ्यर्थियों को अपने आईडी के जरिये 3250 रुपये शुल्क जमा कर सीट लॉक सकते हैं। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को 22 से 25 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। प्रथम, द्वितीय या तृतीय चरण में जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है। लेकिन, किसी कारणवश सीट वापसी चाहते हैं तो 26 जुलाई को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।