नेशनल: गुरुजनों और कैंपस से परिचित हुए बीए के विद्यार्थी
लखनऊ। नेशनल पीजी काॅलेज में सोमवार को बीए पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कला संकाय के प्राध्यापकों की माैजूदगी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अनुसाशन, सेमेस्टर सिस्टम, परीक्षा, प्लेसमेंट, स्पोटर्स, कक्षाओं में 75 प्रतिशत की उपस्थिति अनिवार्यता के बारे में बताया गया। नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।