लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से रिपोर्ट तैयार कर लेना ही बिजनेस की सफलता की गारंटी नहीं है। जरूरी यह है कि आंकड़ों के पीछे छिपी समस्या को पहचाना जाए और एआई का इस्तेमाल उसका मूल्यपरक समाधान तलाशने में किया जाए। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को ‘द एआई इम्परेटिव- बिल्डिंग फ्यूचर-रेडी ऑर्गनाइजेशंस’ विषय पर हुए कॉन्क्लेव में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने छात्रों को एआई के इसी व्यावहारिक इस्तेमाल के गुर बताए।
मुख्य अतिथि और पीडब्ल्यूसी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश शेटे ने कहा कि पिछले पांच साल में बिजनेस में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लोग आंकड़ों के सहारे एआई से रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं लेकिन जब तक यह स्पष्ट नहीं होगा कि किस समस्या का समाधान चाहिए, तब तक एआई मदद नहीं कर सकता। आंकड़ों पर दूरदृष्टि रखने और एआई के जरिये मूल्यपरक काम करने से ही बिजनेस तरक्की करेगा।
उन्होंने कहा कि पुराने समय में डिग्री ही एकमात्र हथियार होती थी। धीरे-धीरे डिग्री के साथ कौशल विकास को भी महत्व मिला और अब एआई के सहारे बिजनेस आगे बढ़ रहा है। मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर और कस्टमर एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। संस्थान की निदेशक डॉ. सुषमा विश्नानी ने कहा कि बिजनेस का भविष्य उन संस्थाओं से तय होगा, जो इंसानी समझ के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बदलावकारी क्षमता का भी सदुपयोग करती हैं।
जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड के हेड ऑफ प्रोडक्ट्स बिराजा प्रसाद त्रिपाठी समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। क्लाउड काउंसलेज प्राइवेट लिमिटेड की सह-संस्थापक सुभी शिल्धंकर के नेतृत्व में ‘लेवरेजिंग एआई फॉर बिजनेस सक्सेस’ विषय पर विशेष सत्र हुआ। इसमें एआई को जिम्मेदारी से अपनाने के साथ संस्थान की संस्कृति, नैतिकता, प्रशासन और पॉलिसी जैसे पहलुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए क्विज और इंस्टा रील प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के नाम घोषित किए गए। छात्रों ने विभिन्न जिज्ञासाओं के समाधान भी पाए। अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलेश कुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को ‘द एआई इम्परेटिव- बिल्डिंग फ्यूचर-रेडी ऑर्गना
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को ‘द एआई इम्परेटिव- बिल्डिंग फ्यूचर-रेडी ऑर्गना
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को ‘द एआई इम्परेटिव- बिल्डिंग फ्यूचर-रेडी ऑर्गना
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को ‘द एआई इम्परेटिव- बिल्डिंग फ्यूचर-रेडी ऑर्गना