सीएम ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन आवश्यकता के अनुसार निजी चिकित्सालयों को कोविड अस्पतालों में परिवर्तित करने के संबंध में जरूरी कदम उठाए। कंटेनमेंट जोन में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए एनसीसी कैडेटों व सिविल डिफेंस के लोगों की सेवाएं भी लें।
योगी ने कहा कि कोविड-19 तथा संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए शनिवार-रविवार को विशेष अभियान के तहत सैनिटाइजेशन, फॉगिंग तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों को तत्परता से करें। सभी नोडल अधिकारी इन कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें।