लखनऊ। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहीद पथ पर एक पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के उपकरण चोरी हो गए। सेफ सिटी मुख्यालय में तैनात विनोद यादव ने गोमतीनगर विस्तार थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विनोद यादव के अनुसार, इन कैमरों की मदद से वाहनों के आवागमन और आईपीएल मैच के दौरान शहीद पथ पर यातायात की मॉनिटरिंग की जाती है। 25 अप्रैल को चोर पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के स्विच, बैटरी और यूपीएस चुरा ले गए। इनकी कीमत 1.25 लाख रुपये है। उपकरण न होने से कई कैमरे बंद पड़े हैं। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया चोरों की तलाश में टीम गठित की गई है।