फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के बरौली गांव निवासी पीएसी सिपाही के घर तीन चोर घुस गए। परिवारीजनों ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिल चोरों की जमकर धुनाई की। लोगों तीनों के बाल मुंडवाए और जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं चोरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले की भी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई केके मिश्रा के मुताबिक, बरौली गांव में नन्हे दीक्षित अपने परिवार के साथ रहते हैं जो पीएसी 32वीं बटालियन में सिपाही हैं। बृहस्पतिवार सुबह 5:00 बजे उनके घर में तीन चोर घुस आए थे। चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा तो बाहर रखा टेबल फैन लेकर जाने लगे। इसी दौरान नन्हे के परिवारीजनों ने तीनों को दबोच लिया। तीनों चोर दिलीप, राकेश और हंसराज गांव के ही निवासी हैं। चोरों के खिलाफ नन्हे दीक्षित के बेटे नितिन दीक्षित ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है । पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने चोरों को बांधकर पीटा। फिर सिर मुंडवाकर जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, पकड़े गए चोर स्मैक के लती हैं लेकिन गांव वालों ने जिस तरह का व्यवहार चोरों के साथ किया, वह गलत है इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए गए ग्रामीणों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें