फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलियन ट्रेडिंग कंपनी खोल करोड़ों की ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तीन जालसाज भाइयों ने बुलियन ट्रेडिंग कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की ठगी की। ठगों के जाल में अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के कार्यालय अधीक्षक भी आ गए। उन्होंने कम समय में मोटी कमाई की नियत से कंपनी में 73 लाख रुपये लगा दिए। मगर, रुपये डूब गए। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रणजीत बहादुर सिंह कार्यालय अधीक्षक के पद से रिटायर हुए हैं। वाणिज्य कर विभाग से रिटायर्ड विराटखंड निवासी राम गोपाल गुप्ता, उनके भाई विष्णु और अजीत गुप्ता ने वर्ष 2010 में बुलियन ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाई थी। रणजीत सिंह का आरोप है कि फर्म में निवेश का झांसा देकर आरोपियों ने करीब 40 हजार लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे हैं। इस मामले में रणजीत ने एसीपी गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच के बाद एसीपी के निर्देश पर गोमतीनगर पुलिस ने राम गोपाल, विष्णु और अजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें