फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शक्ति भवन में खड़ी कार से मुख्य अभियंता का ब्रीफकेस उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शक्ति भवन में तैनात मुख्य अभियंता राजीव सिंह की कार से उचक्कों ने ब्रीफकेस उड़ा दिया। ब्रीफकेस में लैपटाॅप व जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन

वहीं, आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास वकील की कार का शीशा तोड़कर लैपटाॅप बैग चोरी कर लिया गया। इंजीनियर ने हजरतगंज व वकील ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया है।
मुख्य अभियंता राजीव सिंह के अनुसार, वह शक्तिभवन से लीला सिनेमा रोड काम से आए थे। गाड़ी में सूटकेस रखा था। राजीव कार से उतर कर चले गए।
चालक गाड़ी में ही रहा। इस बीच कुछ युवक आए। तेल गिरने का झांसा देते हुए चालक को बातों में उलझा दिया। मौका पाकर पिछली सीट पर रखा बैग लेकर चलते बने। लालबाग पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर राजीव का सूटकेस सड़क किनारे पड़ा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रखा लैपटॉप और विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कागज गायब थे। वहीं, मानकनगर निवासी अधिवक्ता कुणाल सिंह आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास कार खड़ी कर सामान खरीदने गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और बैग गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें