एक युवक ने रविवार देर शाम भाजपा के जिला कार्यालय में ज्वलनशील पदार्थ डाल कर खुद को आग लगाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
निकाय चुनाव को लेकर रविवार की देर शाम भाजपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल था। नगर पालिका नवाबगंज के मकदूमपुर वार्ड में प्रत्याशी की घोषणा के बाद एक खेमा आहत था। इसे लेकर तरुण नामक एक युवक ने ज्वलनशील डाल कर आग लगाने की कोशिश शुरू कर दी।
उस समय कार्यालय में सांसद उपेन्द्र रावत व जिला प्रभारी समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उसे ज्वलनशील डालते देख दौड़कर पकड़ लिया। हंगामे के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने कार्यकर्ता को समझाया बुझाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गईं। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।