फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एडीजे घर में मनाई पिकनिक फिर आराम से उड़ाए पैसे

Fri, 05 Feb 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी निवासी मुरादाबाद में तैनात एडीजे आरबी सरोज के मकान में घुसे चोरों ने पिकनिक मनाई और जेवर-नगदी ले गए।
विज्ञापन


मकान में एडीजे की बहन रीना अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। 14 जनवरी को वह इलाहाबाद के फूलपुर स्थित मायके गई थीं।

बृहस्पतिवार को रीना घर लौटीं तो भीतर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। दरवाजे व अलमारियों के ताले टूटे थे। लॉकर खुला था और 18000 रुपये व सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

वह किचन में गईं तो गैस चूल्हे पर कुकर और कढ़ाई चढ़ी मिली। कढ़ाई में थोड़ी सी सब्जी चढ़ी थी जो खराब हो चुकी थी। डायनिंग टेबल पर जूठी प्लेटें रखी थीं। जबकि उन्होंने बर्तन धोकर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा लग रहा था कि चोरों ने दाल-चावल पकाया था। डायनिंग टेबल पर खाने का मजा लिया और जेवर-कैश ले गए। रीना ने तत्काल एडीजे को फोन कर चोरी की जानकारी दी। पीजीआई पुलिस ने छानबीन की और फिंगर प्रिंट के नमूने जुटाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें