फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नकली पान मसाला बनाकर सेहत से कर रहे थे खिलवाड़

विज्ञापन
फैक्टरी से पुलिस ने पान मसाला और इन्हें बनाने के उपकरण जब्त किए।
विज्ञापन
लखनऊ। रुपयों के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर नकली पान मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पीजीआई इलाके में सक्रिय गिरोह ने हुसैनगंज में फैक्टरी खोल रखी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात ऑटो से ब्रांडेड कंपनियों के पान मसाला बेचने वाले दो लोगों को पकड़ा। इसके बाद फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि आरोपी हुसैनगंज में मिलावटी पान मसाला तैयार करने के बाद इसे अलग-अलग इलाकों में फुटकर दुकानदारों को सस्ते दाम पर बेचते थे। आरोपी इसके लिए नए पैकेजिंग तैयार करते थे। मिलावट करने के लिए कई उपकरण लगा रखे थे। पुलिस हिरासत में लिए गए हर्ष कुमार और रईस से पूछताछ की जा रही है। देर रात हुसैनगंज में छापेमारी के दौरान आरोपियों के अन्य साथी भाग निकले।

सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपये का मिलावटी पान मसाला बरामद किया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पीजीआई थाने की पुलिस और डीसीपी क्राइम की टीम ने बताया कि गिरोह ने मिलावट के लिए कीमती मशीनें लगाई थीं। फैक्टरी से सारा सामान जब्त कर थाने लाया गया है। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




देर रात तक दबिश जारी

छानबीन में अमीनाबाद में भी आरोपियों के कुछ साथियों के सक्रिय होने की बात सामने आई है। पुलिस की दो टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापा मारा। गिरोह राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भी सप्लाई करता था। इससे ब्रांडेड कंपनियों को न केवल नुकसान हो रहा था, बल्कि मिलावट के कारण लोगों की सेहत भी खराब हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें