लखनऊ। खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों के क्रेडिट कार्ड अकाउंट खाली करने के आरोप में गाजीपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंदिरानगर निवासी विशाल भट्ट को फोन कर झांसे में लिया था।
इसके बाद उन्हें लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से 3.37 लाख रुपये पार कर दिए थे। विशाल ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया था। मामले की पड़ताल के दौरान साइबर सेल की मदद ली गई। साइबर सेल ने दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी आमिर अंसारी और वेस्ट पटेलनगर निवासी अमन कपूर को गिरफ्तार किया। आरोपियों का एक साथ पंजाबी बाग निवासी सिकंदर अंसारी भाग निकला, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से 12 स्मार्ट फोन और 10 कीपैड वाले मोबाइल बरामद किए गए हैं।