फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शौक पूरा करने के लिए करते थे वाहन चोरी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी के वाहनों के साथ आरोपी। 
विज्ञापन
लखनऊ। अपने शौक पूरे करने के लिए अस्पताल, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करने वाले पांच शातिरों को आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की 21 बाइकें बरामद की हैं। गैंग में शामिल उन्नाव के कबाड़ी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य डॉ. आशीष श्रीवास्वत ने बताया कि ठाकुरगंज के जीशान अली और गुलशन कुमार की बाइक चोरी की एफआईआर आशियाना थाने में दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से रविवार देर रात देवीखेड़ा मोड़ के पास से दो बाइक सवार पांच वाहन चोरों आशियाना के सूरज गौतम, कृष्णानगर के सुमित सिंह, आशियाना के अभिषेक राजपूत, रवि थापा और सरोजनीनगर के सूरज को गिरफ्तार किया। मौके पर दो बाइकों के अलावा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 19 और बाइकें बरामद की गई। डीसीपी ने वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।



पहले करते थे रेकी, फिर मास्टर चाबी से करते थे चोरी

डीसीपी ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबरप्लेट हटाकर सस्ते दाम में बेच देते थे। शातिरों ने गैंग में शामिल उन्नाव के एक कबाड़ी का नाम भी बताया है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लगा। आरोपी वाहन चुराने से पहले रेकी करते थे। सही मौका मिलने पर साथियों को बुलाकर मास्टर चाबी की मदद से बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन




नौ बाइकों के मालिकों का पता चला

डीसीपी ने बताया कि बरामद नौ बाइकों के मालिकों की जानकारी मिली है। अन्य के बारे में इंजन व चेचिस नंबर से पता लगाया जा रहा है। आरोपियों ने सुशांत गोल्फ सिटी, काकोरी, चिनहट, गौतमपल्ली और विभूतिखंड में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें