फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : कच्छा बनियान गिरोह की तरह डालते थे डकैती, पुलिस ने सात बदमाशों को किया गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 05:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मोहनलालगंज क्षेत्र में कच्छा बनियान गिरोह की तर्ज पर डकैती करने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बदमाश पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते थे।
विज्ञापन
हथकड़ी (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के भेदुवा गांव निवासी किसान के घर डकैती डालने पहुंचे बदमाश कच्छा बनियान गिरोह की तरह वारदात अंजाम देते थे। मोहनलालगंज और निगोहां पुलिस मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए जेवर खरीदने के आरोपी सराफ को मंगलवार को पकड़ लिया।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक पकड़ा गया सराफ जानकीपुरम सेक्टर एफ निवासी सतीश है। मामले में एक बदमाश अभी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी सराफ के पास से 4.50 लाख के जेवर बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़े- UP: धर्म को कर्म नहीं बल्कि कर्म को धर्म मानकर काम करे यूपी सरकार, मायावती ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज
विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गैंग के गुर्गे मड़ियांव में किराये का कमरा लेकर रहते थे। सुशील चौहान रेकी करता था। पुलिस से बचने के लिए गैंग के गुर्गे मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए खेतों के रास्ते से आते-जाते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: दुनिया के हालात बदलेंगे यूपी के डिफेंस सेक्टर की तस्वीर, 25 हजार करोड़ के रक्षा उत्पादों का होगा निर्यात

घटनास्थल के पहले खेतों में बाइक छुपाने के साथ कपड़े उतार कर कच्छा व बनियान पहन कर वारदात करने जाते थे। कोई आसानी से पकड़ न सके इसलिए शरीर पर तेल लगा लेते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें