तालकटोरा। बाजारखाला के संजयनगर निवासी श्रमिक विजय गौतम (40) की मंगलवार दोपहर हत्या कर दी गई। उनका शव अग्रसेन पार्क में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपी मोतीझील निवासी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र कुमार ने शराब के नशे में हुए विवाद में डंडे से विजय की सिर व चेहरे पर वार कर हत्या कर दी और भाग निकला। विजय की मां रामकली ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि तिलकनगर स्थित अग्रसेन पार्क में विजय गौतम का खून से लथपथ शव मिला। सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। शव के आसपास खून बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ की मदद से पहचान का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया।
सीसीटीवी में गले में हाथ डालकर जाते दिखे दोनों
बाजारखाला पुलिस ने पार्क के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में विजय और देवेंद्र दोपहर में गले में हाथ डाले पार्क में जाते दिखे। कुछ देर बाद देवेंद्र अकेला बाहर निकला और फिर डंडा लेकर अंदर गया। कुछ ही मिनटों में वह पार्क से बाहर भागता नजर आया। फुटेज की मदद से पुलिस ने आसपास के लोगों से देवेंद्र की पहचान की। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी ने कबूली वारदात, तब हुई मृतक की पहचान
पूछताछ में देवेंद्र ने शराब के नशे में विजय से हुए विवाद को कबूला। उसने डंडे से वार कर विजय की हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी देवेंद्र की मदद से विजय के घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि विजय की मां रामकली की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। विजय अविवाहित थे। उनके घर में वृद्ध मां के अलावा एक भाई अंकित और छह बहनें हैं।
भंडारे में जाने की बात कहकर निकले थे विजय
भाई अंकित गौतम ने बताया कि विजय सुबह घर से भंडारे में जाने की बात कहकर निकले थे। करीब 12 बजे तक भंडारे में श्रमदान किया। इसके बाद दोनों ने संजयनगर चौराहे के पास शराब पी थी। विजय बुलाकी अड्डा स्थित रजाई गद्दे के कारखाने में मजदूरी करता थे। गर्मी में इसका काम ठप हो जाता है। इसलिए मौलवीगंज या और कहीं भी काम कर लेता था। आरोपी भी मजदूरी करता है।
घटनास्थल पर छानबीन के बाद आरोपी को ले जाती पुलिस व मौके पर मौजूद परिजन व स्थानीय लोग।