हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च तक और जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस 19 से 30 मार्च तक बदले रूट आसनसोल, प्रधानकुंटा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरेगी।
कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस 18 मार्च से एक अप्रैल तक और अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च तक, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 20 मार्च से दो अप्रैल और देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 18 मार्च से दो अप्रैल तक तथा कुंभ एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल तक इसी रूट से चलेगी।