फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ताज अंडरपास पर अब नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में ताज होटल के अंडरपास पर अब बारिश में जलभराव नहीं होगा। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने व्यापक योजना बनाई है। इसके तहत छह करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जल निकासी सिस्टम विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले भारी बारिश के दौरान ताज अंडरपास में काफी पानी भर गया था। उस दौरान कुछ युवकों ने राहगीरों के साथ अभद्रता भी की थी। इसके बाद से बारिश के दौरान यहां पर विशेष सतर्कता बरती जाती है और पानी भी नहीं भरने नहीं दिया जाता। समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब नगर निगम यहां अंडरपास से लेकर सहभागिता भवन तक भूमिगत नाला बनाएगा। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि कार्ययोजना को मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें