लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली गुल रहेगी। इससे उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या प्रभावित होगी। ऐशबाग उपकेंद्र के विक्टोरिया फीडर पर कार्य कराए जाने के कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक दादा मियां मजार ट्रांसफॉर्मर से आजाद पटाखा वाली गली के उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रहेगी। पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-एच व आसपास के उपभोक्ता भी बिजली संकट की चपेट में रहेंगे।