फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. बृजेंद्र निगम की दो कृतियों का विमोचन

Mon, 29 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. बृजेंद्र निगम की दो कृतियों का विमोचन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत हिंदी स्थान में रविवार को सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति की ओर से विमोचन कार्यक्रम हुआ। इसमें साहित्यकार डॉ. बृजेंद्र निगम की दो कृतियों ''स्वाध्याय रत्न मंजूषा'' एवं ''भोले बच्चों की सच्ची कहानियां'' का विमोचन हुआ। अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए ये कृतियां काफी उपयोगी हैं। मुख्य अतिथि हिंदी विद्वान डॉ. हरिशंकर मिश्र पहुंचे। विशिष्ट अतिथि डॉ. जयंत विनायक वैशम्पायन रहे। वरिष्ठ पत्रकार अतुल चंद्रा, संयोजक राजेंद्र शुक्ल, संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश वाजपेयी, डॉ. अमिता दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें