लखनऊ। मरम्मत कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली गुल रहेगी। राजभवन क्षेत्र के सिंकदरनगर में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कटौती होगी।
गोमतीनगर के विश्वास खंड, विवेकखंड में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक सप्लाई नहीं होगी। अमराई गांव, अंबेडकर नगर चौराहे के आसपास सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती होगी। मुंशीपुलिया सेक्टर 14 में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति नहीं होगी।
कानपुर रोड स्थित न्यू आलमबाग, विजयनगर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। फैजुल्लांगज के नीलकंठ गाजीपुर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। अहिबरनपुर डालीगंज, शिवलोक कॉलोनी में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। कपूरथला फत्तेपुर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। पुरनिया के निरालानगर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी।