लखनऊ। मरम्मत से जुड़े काम के चलते शुक्रवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकीपुरम इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली कटेगी। इससे सेक्टर 1-एच, 2 एच, 3 एच, 4 एच इलाके के उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। इसी प्रकार कैसरबाग रेजीडेंसी में मस्जिद के आसपास, क्विंटन रोड इलाके में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक और मुंशीपुलिया इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।