लखनऊ। महानगर और गोमतीनगर सहित कई इलाकों में सोमवार को बिजली संकट रहेगा। सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र की सचिवालय कॉलोनी, सीआईडी कॉलोनी, रहीम नगर, डंडहिया बाजार, विज्ञानपुरी के आसपास सुबह 11 से शाम 4 बजे तक करीब दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विराम खंड एक से पांच, विकास खंड एक से पांच, पत्रकार मार्केट (आरोही प्लाजा, सहारा प्लाजा, लक्ष्मी वरदान, देवा पैलेस) जीवन प्लाजा, आरजी कॉम्प्लेक्स, शिवम प्लाजा, ग्वारी गांव के 6200 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10 से 12 बजे तक बाधित रहेगी। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-5 उपकेंद्र के भरवारा गंगोत्री विहार, एमआई रसेल कोर्ट, बागामऊ, सेक्टर-6, रामआसरेपुरवा, सेक्टर-5 विनीत खंड, एसएसबी, इंदिरा जलसेतु की दोपहर एक से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। (माई सिटी रिपोर्टर)