पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे।
पालकी यात्रा
भगवान महावीर स्वामी का पंचामृत अभिषेक और पालकी यात्रा जैन मंदिर डालीगंज से निकलेगी सुबह 8 बजे।
तिरंगा अवॉर्ड
एलायंस सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से तिरंगा अवॉर्ड-2026 का आयोजन कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम 6:30 बजे।
नाटक
दिव्य सांस्कृतिक संस्था की ओर से नाटक अरे...शरीफ लोग का मंचन हजरतगंज स्थित उद्यान भवन प्रेक्षागृह में शाम 6:45 बजे।
शहादत दिवस
भारतीय समाज दल की ओर से छेदा पासी और उनके नौ साथियों के सम्मान में शहादत दिवस का आयोजन कपूरथला स्थित पुरानी पुलिस चौकी बड़ा चांदगंज में सुबह 10 बजे।
खेल
लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम का अभ्यास इकाना स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से।
आईटीएफ मास्टर्स फ्रेंड्स कप टेनिस टूर्नामेंट विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में सुबह आठ बजे से।
केएसएम यूनुस मेमोरियल आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में सुबह आठ बजे से।